Saturday, 27 August 2011

सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा ??


मेरा देश है महान , है सबसे प्यारा..
सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा |
भ्रष्ट , बेकार, लाचार, भूखमरी का मारा ..
फिर भी सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा ??

टुकड़ों में बंटता मेरा देश....
जहाँ अनेकता में एकता सिर्फ एक नारा ,
फिर भी सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा...??

यहाँ देश के मरने को कोई तैयार है नहीं,
अपनी कौम के लिए मरना है स्वीकारा...
फिर भी सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा..??

यहाँ शहीदों की शहादत पर चीख नहीं,
मंत्रियों का है जयकारा ...
फिर भी सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा ??

खिलाड़ियों को मिलता करोड़ों का ईनाम..
यहाँ शहीदों का परिवार है बेसहारा..
फिर भी सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा ??

जिस देश में औरत को देवी दर्जा दिया गया..
वहां कन्या भ्रूण हत्या का गहराता साया...
फिर भी सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा ??

जिस देश ने सबको सिर उठाके जीना सिखाया,
उसी ने आतंकवाद के समक्ष शीश झुकाया ,
फिर भी सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा ??

देश को नीचा दिखाना मेरा मकसद नहीं ,
मकसद तुम्हारी अंतरात्मा को है जगाना,
हम हैं इसका आने वाला कल हमें ,
हमें ही इसे फिर से प्रगति पथ पर लाना |

हो गया है देश निराधार ,
खो गया है इसका आकार ,
हम ही हैं इसके कल्पाकार ,
हमें ही लानी होगी बाहार |

फिर से होगा सूर्योदय....फिर से होगा सूर्योदय,
फिर से होगी हमारे देश भारत की जय....भारत की जय |||

No comments:

Post a Comment